छतीसगढ़ के प्रमुख लोक नृत्य (GK) एक सामान्य ज्ञान अध्ययन जो परीक्षा उपयोगी जानकारी के साथ अन्य कामों में उपयोगी



छतीसगढ़ के प्रमुख लोक नृत्य

छतीसगढ़ के लोक नृत्य ने पूरे भारत में अपनी एक अच्छी खासी लोक नृत्य के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है. यहाँ की सभ्यता और संस्कृति भी एक अलग पहचान बनाई है जो सबसे एक अलग है. यहाँ के लोक कथाओं के विषय में बात करें तो कथाओं की दृष्टि से काफी अच्छी स्थिति में समृद्ध है. आपको इस पोस्ट में छतीसगढ़ राज्य के विषय में एक अच्छी जानकारी मिलेगी, जो आपकी परीक्षा उपयोगी होगी और नयी होगी..
छतीसगढ़ के प्रमुख लोक नृत्य (GK)  एक सामान्य ज्ञान अध्ययन जो परीक्षा उपयोगी जानकारी के साथ अन्य कामों में उपयोगी , folk dances ऑफ़ chhatisagadh
छत्तीसगढ़ लोक नृत्य


1.              सुआ नृत्य लोक नृत्य
यह लोक नृत्य दीवाली के कुछ समय पूर्व स्त्रियों और युवतियों के द्वारा दीवाली की रात्री में किया जाता है.

2.              चन्देनी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य को पुरुष विशेष प्रकार के वेश-भूषा धारण कर करता है.

3.              राउतनाचा लोक नृत्य
यह लोक नृत्य राउत समुदाय के द्वारा दीवाली जैसे शुभ अवसर पर किया जाता है.

4.              पन्थी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य एक पारंपरिक नृत्य जो सतनामी समाज के लोगों के द्वारा किया जाने वाला लोक नृत्य है.

5.              सैला लोक नृत्य
– इस लोक नृत्य को उड़ीसा राज्य में झण्डा लोक नृत्य भी कहा जाता है और मुख्य रूप से एक जनजाति लोक नृत्य है.

6.              बिलमा लोक नृत्य
इसको पुरुषों और महिलाओं के द्वारा होली के अवसर पर किया जाता है. गोंड और बैगा जनजाति के लोग करते हैं.

7.              फाग लोक नृत्य
स्त्री और पुरुष के द्वारा होली के अवसर पर किया जाने वाला लोक नृत्य है और गोंड एवं बैगा जनजाति के लोग के द्वारा किया जाता है.

8.                परघोनी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य बैगा जनजाति के द्वारा किया जाता है जो विवाह आदि शुभअवसर पर किया जाता है.

9.              करमा लोक नृत्य
मुख्य रूप से करमा जनजाति के द्वारा किया जानेवाला लोक नृत्य है.

10.        ठापटी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य परंपरागत लोक है जो कोरकू जनजाति के द्वारा किया जाता है.

11.        ककसार/ककसाड़ लोक नृत्य
यह लोक नृत्य मुख्य रूप से साल में एक बार किया जाता है और मुरिया जनजाति के द्वारा किया जाता है.

12.       गेंडी/गेड़ी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य मुख्य रूप से मुरिया जनजाति के लोगों के द्वारा किया जाता है.

13.       सरहुल लोक नृत्य
यह लोक नृत्य अनुष्ठानिक नृत्य है जो मुख्य रूप से उरांव एवं मुण्डा जनजाति के लोगों के द्वारा किया जाता है.

14.       कोल दहका लोक नृत्य
यह लोक नृत्य जिसे कोह्लाई लोक नृत्य भी कहते हैं जो कोल जनजाति के समाज के लोगों के द्वारा किया जाता है.

15.       दशहरा लोक नृत्य
यह लोक नृत्य विजयादशमी में किया जाता है और इस लोक नृत्य को बैगा जनजाति के लोगों के द्वारा किया जाता है.

16.        अटारी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य आदिवासियों का लोकप्रिय नृत्य है.

17.       हलकी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य मुरिया जनजाति के महिला और पुरुष के द्वारा किया जाता है.

18.       ढांढल लोक नृत्य
इस लोक नृत्य को कोरकू जनजाति के लोगों के द्वारा किया जाता है.

19.        परब लोक नृत्य
इस लोक नृत्य को धुरवा जनजाति के लोग करते हैं.

20.       भड़म लोक नृत्य
यह लोक नृत्य भढनी या भंगम लोक नृत्य भी कहलाता है. और यह लोक नृत्य भरिय जनजाति के लोग विवाह जैसे शुभ अवसर पर किया जाता है.


21.       सैतम लोक नृत्य
यह लोक नृत्य महिलाओं के द्वारा किया जाता है जो भारिया जनजाति के लोग करते हैं.

22.       अटारी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य भूमिया जनजाति के लोगों के द्वारा किया जाता है, जो उनके लिए प्रमुख लोक नृत्य है.

23.       हुलकी लोक नृत्य
यह लोक नृत्य मुरिया जनजाति के स्त्री और पुरुष के द्वारा किया जाता है.
   दोस्तों यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो इसे जरूर share और कमेंट्स कीजिए......
 

Previous Post
Next Post
Related Posts