प्रिंटर कितने प्रकार के होते हैं


प्रिन्टर

     प्रिंटर एक मुख्य आउटपुट डिवाइस है, जिसके द्वारा प्रिंटेड कॉपी या हार्ड कॉपी कागज पर प्राप्त होता है. इसका उपयोग स्थाई दस्तावेज तैयार करने में किया जाता है.
प्रिंटर की गुणवत्ताउसके रिजोल्यूशन से जानी जाती है.
क्या आप जानते है:
a.     रंगीन इंकजेट और जेट लेजर प्रिंटर में दो स्याही की बाटल प्रयोग की जाती है – काला और रंगीन
b.     रंगीन स्याही बाटल में तीन मूल रंग-लाल, नीला और पीला होता है जिनका सही मिश्रण कर आवश्यक रंग प्राप्त किया जाता है.
प्रिंटर का वर्गीकरण :

प्रिंट क्षमता के अनुसार तीन समूहों में बाँटा जाता है :

a.    कैरेक्टर प्रिंटर b. लाइन प्रिंटर c. पेज प्रिंटर
a.   कैरेक्टर प्रिंटर :
1. यह एक बार में एक कैरेक्टर प्रिंट करता है.
2. इसे सीरियल प्रिंट भी कहते हैं.
3. कैरेक्टर प्रिंटर 200-450 कैरेक्टर/सेकेण्ड प्रिंट करता है.
b.   लाइन प्रिंटर :
यह एक बार में एक लाइन प्रिंट करता है.
यह तीव्र गति से कार्य करता है.
लाइन प्रिंटर 200-2000 कैरेक्टर/मिनट प्रिंट करता है.
c.    पेज प्रिंटर :
1. यह एक बार में पूरा पेज प्रिंट करता है.
2. यह विशाल डेटा का प्रिंट लेने में सक्षम होता है.

प्रिंट करने के तरीके के अनुसार प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं :

a.   इम्पैक्ट प्रिंटर b. नन इम्पैक्ट प्रिंटर
 

      इम्पैक्ट प्रिंटर भी दो तरह के होते हैं :

      i. डॉट मैक्ट्रिक्स प्रिंटर ii. डेजी व्हील प्रिंटर
       i. इम्पैक्ट प्रिंटर
1. यह एक कैरेक्टर प्रिंटर है, जिसमें एक प्रिंट हेड होता है जो आगे-पीछे और ऊपर-नीचे घूमता है.
2. यह स्याही लगे रिबन पर चोट कराकर प्रिंट करता है.
3. यह 80 कॉलम और 132 कॉलम दो तरह की क्षमताओं में आता है. इसमें प्रिंटिंग खर्च बाकी प्रिंटरों की अपेक्षा कम आता है लेकिन प्रिंट की गुणवत्ता और स्पीड दूसरे प्रिंटर के मुकाबले कम होती है.
4. इसमें एक बार में केवल एक रंग का प्रिंट लिया जा सकता है इसलिए इसे मोनो प्रिंटर भी कहते हैं.
5. इसकी क्षमता को डी पी आई (Dots Per Inch) में माना जाता है.
 ii. डेजी व्हील प्रिंटर :
1. यह भी कम्प्यूटर प्रिंटर है जिसमें प्रिंट हेड की जगह डेजी व्हील लगा होता है जो प्लास्टिक या धातु का बना होता है. व्हील के बाहरी छोर पर अक्षर बना होता है. एक अक्षर को प्रिंट करने के लिए डिस्क को घूमाना पड़ता है.2. इससे ग्राफ या चित्र प्रिंट नहीं किया जा सकता है.3. यह शोर करने वाला और धीमी छपाई करता है.
b.   नन इम्पैक्ट प्रिंटर :
1. यह ध्वनी मुक्त प्रिंटर है क्योंकि इसमें प्रिंटिंग हेड कागज पर चोट नहीं करता है.
 

नन इम्पैक्ट प्रिंटर भी कई प्रकार के होते हैं :

i.इंकजेट प्रिंटर ii. लेजर प्रिंटर iii. थर्मल प्रिंटर iv. स्पीकर
प्लाटर

Previous Post
Next Post
Related Posts